Advertisement
Advertisement

Outage In IndiGo System : तकनीकी खराबी से देशभर में इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित

डिजीटल डेस्क: Outage In IndiGo System – तकनीकी खराबी से देशभर में इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित। भारतीय घरेलू एयरलाइन इंडिगो के सिस्टम में शनिवार को तकनीकी खराबी आ जाने से कंपनी की देशभर की उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोग घंटों लाइनों में लगे रहे और चेक इन से लेकर टिकट बुक करने में भी समस्या आई। इंडिगो ने इस संबंध में कहा कि उसके नेटवर्क में अस्थायी रूप से दिक्कत आ रही है, जिससे उसकी वेबसाइट और बुकिंग प्रभावित हो रही है।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि इससे चेक-इन में देरी हो सकती है और वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है।

Outage : इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइन के सिस्टम नेटवर्क में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से पूरे देश में उड़ान संचालन और ग्राउंड सेवाएं बाधित हुईं।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की गई ट्रैवल एडवाइजरी में इंडिगो ने कहा कि , ‘हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी रूप से सिस्टम में दिक्कत का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हुई है।

इसके परिणामस्वरूप, यात्रियों के लिए वेटिंग (प्रतीक्षा) समय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं। हम यथाशीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे है।

आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी समर्पित एयरपोर्ट टीमें चल रही सिस्टम आउटेज से प्रभावित ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने में जुटी हैं।

वे चेक-इन काउंटर पर प्रतीक्षा समय को कम करने और सभी के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस दौरान आपके धैर्य और समझ की वास्तव में सराहना करते हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।‘

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...