कांग्रेस प्रवक्ता के बयान से पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी

रांची : पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. पारसनाथ में आयोजित चिंतन शिविर में जब पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों ने राकेश सिन्हा से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि, जो छात्र दिल्ली गए हैं, उन्हें वित्तीय सहायता पार्टी ने उपलब्ध कराई है. राकेश सिन्हा के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए सफल अभ्यर्थी गुलाम हुसैन ने कहा कि, वे लोग आपस में चंदा कर रांची से दिल्ली पहुंचे हैं. इसमें कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है. लिहाजा, वे रांची आकर इस बारे में कांग्रेस नेता से मुलाकात करेंगे.

condidate1 22Scope News

आपको बता दें कि, राहुल गांधी से मुलाकात की आस लिए झारखंड से पंचायत सचिव के कुछ अभ्यर्थी दिल्ली में कैंप कर रहे हैं. इस बीच कई अन्य अभ्यर्थी कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने का प्रयास भी कर रहे हैं. इसी क्रम में उन लोगों की राकेश सिन्हा से मुलाकात हुई है.

रिपोर्ट : शाहनवाज

कांग्रेस के असंतुष्‍ट विधायकों की हुई बैठक, जानिए कौन-कौन हुए शामिल

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...