अररिया : अररिया जिले पलासी थाना क्षेत्र के उरलाहा चौक पर शनिवार की दोपहर में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बरदबट्टा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल को गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे पहले पलासी सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना उस वक्त हुई जब संतोष मंडल कार में बैठा था तभी बाइक से दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे औऱ फायरिंग कर दी। गोली पैक्स अध्यक्ष की कमर के पास पसली में लगी है।
आपको बता दें कि स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पलासी पीएचसी लाया जहां पर उनका प्रभारी चिकित्सक की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। इधर, प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। फिलहाल स्थति खतरे से बाहर है। वहीं घटना की सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
यह भी देखें :
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि संतोष मुखिया प्रतिनिधि भी है। उनके छोटे भाई की पत्नी सुषमा देवी मुखिया है। इधर, मौके पर एसपी अमित रंजन ने थानेदार को कई निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : आभूषण कर्मचारी लूटकांड : पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी अरेस्ट, एक लाख बरामद


















