झारखंड में स्कूल खुलेंगे, रविवार को दुकानें भी खुलेंगी

रांची : झारखंड में अब स्कूल खुल जाएंगे। सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। नौवीं से बारहवीं तक कक्षाएं ऑफलाइन और नौवीं से नीचे की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। हालांकि ऑफलाइन कक्षाओं के लिए अभिभावक की अनुमति जरूरी है।

सरकार ने कोचिंग संस्थान और कॉलेज भी खोलने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने ये जानकारी दी है।

दुकानें अब रविवार को भी रात दस बजे तक खुल सकेंगी। वहीं सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति अब 100 प्रतिशत होगी और शादी विवाह के समारोह में 100 लोग शामिल हो सकेंगे। बैठक में अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का भी फैसला लिया गया।

रविवार को छटेंगे बादल, लेकिन बढ़ेगी ठंड

एक नजर, पूरी खबर

22 Scope पर देखिये पूरे दिन झारखंड में क्या हुआ। कहां-कहां बारिश से बेहाल हुई जिंदगी।

जानलेवा बारिश, लोग हलकान

रांची : मूसलाधार बारिश से पूरा सूबा हलकान है। राज्य के कई ज़िलों समेत राजधानी रांची का भी बारिश से हाल बेहाल है। अरगोड़ा से कटहल मोड़ जाने वाले रास्ते में दीपाटोली पुंदाग में सड़क तालाब में तब्दील हो चूकी है। वहां से सटे आस पास के सारे इलाकों में पानी भर गया है। कमोबेश यही स्थिति राजधानी के तमाम इलाकों में दिख रही है।

धनबाद : धनबाद के भी कई मुहल्लों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, बाबुडीह न्यू कॉलोनी, ग्रेवाल कॉलोनी समेत कई निचली इलाकों में घरों में घुटनो तक पानी घुस गया है। कई पेड़, बिजली के खम्भे भी गिर गए हैं, वही झोपड़ी और झुग्गियों में रहने वालें लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश इतनी ज्यादा हो रही है की कई इलाकों में रात से ही बिजली गुल है जिससे पीने तक के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद लकड़ी गोला के पास शिव टिंबर के मुंशी बिंदेश्वर विश्वकर्मा की पेड़ से दबकर मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक मुंशी बिंदेश्वर विश्वकर्मा खपरैल घर में सो रहे थे,  इसी दौरान लगातार हो रही बारिश से पेड़ घर के ऊपर गिर गया। जिस कारण सो रहे मुंशी बिंदेश्वर विश्वकर्मा की दबकर मौत हो गई।

चतरा : मूसलाधार बारिश की वजह से चतरा के सिद्दकी गांव के सारे घरों में जल जमाव हो गया है। बारिश की के कारण गाँव के एक घर में दीवार गिर गयी जिसमें सो रही आठ साल की बच्ची की मौत दीवार में दब जाने से हो गयी। इस घटना से गाँव के लोगों में शोक की लहर है।

साहिबगंज: गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में गंगा कटाव शुरू हो गया है जिस वजह से गंगा किनारे बसे लोगों को वहां से अपने अपने घर छोड़ कर जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वही गंगा किनारे बसे दर्जनों परिवार सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने की तैयारी में जुटे हैं।

जज की हत्या के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

बोकारो: धनबाद के जज उत्तम आनंद और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज झा की हत्या पर अधिवक्ताओं में उबाल है। स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर बोकारो डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों की अगुवाई में बार एसोसिएशन से प्रतिवाद मार्च निकालकर बोकारो उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। बोकारो उपायुक्त के माध्यम से यह मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री को प्रेषित की गई है। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता मनोज झा और जज उत्तम आनंद की हत्या की निंदा की है । वही इस मौके पर बोकारो डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव एमके श्रीवास्तव ने राज्य के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कई वर्षों से एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को जो फाइलों में दबा कर रखा गया है, उसको इसी मानसून सत्र में राज्य सरकार पास कराने का काम करें।

जामताड़ा : धनबाद के जज उत्तम आनंद  की हत्या के विरोध में जामताड़ा में भी भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला । मोर्चा ने माँग की है कि जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार किया जाए। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीरेंद्र मंडल ने कहा की प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं।

बुंडू/रांची : तमाड़ में वकील की हत्या उसके ठीक 2 दिन बाद धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की हत्या के बाद राज्य भर के वकीलों में आक्रोश है। राज्य में लाचार कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को बुंडू के मुख्य चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फुंका। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो का नारा लगा रहे थे। मौके पर भाजपा के रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो  ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधी बेलगाम और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

जमशेदपुर : इधर जमशेदपुर और सरायकेला में भी वकील पूरी तरह हड़ताल पर रहे. जमशेदपुर बार एसोसिएशन की ओर से जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा गया. इसके माध्यम से उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की. जानकारी देते हुए जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट ने बताया, कि राज्य में ना वकील सुरक्षित है, न ना पत्रकार,  ना ही डॉक्टर, हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कानून व्यवस्था राज्य में पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में राज्य सरकार को वकील, जज, पत्रकार डॉक्टर एवं आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की जरूरत है।

धनबाद जेल से पोक्सो एक्ट के दो कैदी फरार, प्रशासन को ढूंढ़ने में छूट रहे पसीने

धनबाद : धनबाद जेल की सुरक्षा-व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गयी जब जेल से दो विचाराधीन कैदी अहले सुबह चार बजे फरार हो गए। दोनों पोक्सो एक्ट में धनबाद जेल में बन्द थे। फरार कैदियों की तलाशी के लिए उनके संभवित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इधर जेल प्रशासन मीडिया के कैमरे के सामने आने से बच रही है।

वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित रवानी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। जबकि देवा भूईयां को 2020 के अगस्त माह में जेल भेजा गया था। दोनों एक साथ भागे हैं। यह जानकारी जेल प्रशासन को शुक्रवार की सुबह हुई। जेल में बंदियों की हाजिरी लग रही थी तभी दोनों वार्ड से गायब थे। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला।

दोनों विचाराधीन बंदी जेल से किस रास्ते निकल कर भागे हैं। इसकी जानकारी के लिए पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। इधर जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

केंद्र के खिलाफ राजद का आक्रोश

साहेबगंज : बरहरवा प्रखंड कार्यालय के पास राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष पंचानंद साह ने बताया कि देश में पेट्रोल गैस डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। केंद्र की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

ट्रस्ट के संचालक थापर की जेल में मौत, परिजन उठा रहे मौत पर सवाल

जमशेदपुर के टेल्को खरंगझार में संचालित हो रहे मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की जेल में अचानक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हरपाल सिंह थापर की मौत संदिग्ध तरीके से हुयी है। बता दें कि हरपाल सिंह थापर पिछले दिनों ट्रस्ट की लड़कियों के यौन शोषण करवाने के मामले में जेल गए थे। इसके बाद से ही परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। शुक्रवार को सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में जिले के उपायुक्त से मुलाकात की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अबतक परिजनों को नही दी गयी है। जांच के नाम पर उसे दबाया जा रहा है।  परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की बात कही है।

CBSE BOARD ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर ऐसे करें चेक

नई दिल्ली : CBSE BOARD ने 12वीं के रिजल्ट को जारी कर दिया है। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट cbseresults.nic.in, results.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in या cbse.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। और डिजिलॉकर (digilocker) एवं उमंग ऐप (UMANG App) पर भी देख सकते हैं।

इस वर्ष 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का रिजल्ट 99.67 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का 99.13 फीसदी रहा।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।

CBSE Result 2022: 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, इस लिंक पर तुरंत करें चेक

माओवादी संगठन सीपीआई के बैनर से दहशत

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम पुलिया पर शुक्रवार अहले सुबह माओवादी संगठन सीपीआई के नाम से हस्तलिखित कपड़े का बैनर पाया गया।  जिसे देख स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बैनर पर बांग्ला भाषा में गुरिल्ला युद्ध संबंधित बातें लिखी हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह से ही बैनर पुल पर लगा रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।  बता दें नक्सल प्रभावित क्षेत्र इचागढ़ में पोस्टर बाजी की घटना से लोगों में दहशत है। हालांकि कोरोना काल के दौरान काफी लंबे अरसे बाद क्षेत्र में एक बार फिर पोस्टरबाजी हुई है। इस घटना से एक बार फिर माओवादी संगठनों के सक्रिय होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, में वेबीनार से करियर काउंसलिंग का मौका

रांची : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, 2 अगस्त 2021 को ऑनलाइन करियर काउंसलिंग करने जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है छात्रों को बताना कि बीटेक, बीसीए, बायो टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में किस प्रकार  आपको अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यह वेबीनार मुख्य रूप से प्रश्न और उत्तर पर आधारित वेबीनार है जिसमें छात्र अपनी जिज्ञासा प्रश्नों के माध्यम से यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास कुमार, साइकोग्राफिक सोसाइटी ऑफ इंडिया कैरियर काउंसिल से कर सकेंगे l यह कार्यक्रम 2 अगस्त 2021 को दिन के 12:00 से 2:00 दोपहर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें छात्र जूम एप के माध्यम से जुड़ सकते हैं https://amityuni.live/86399937305 ।  सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 2 अगस्त को वह आसानी से इस वेबीनार का हिस्सा बन पाएंगेl अगर आप चाहते हैं कि आपका एक उज्जवल भविष्य हो और आपके दरवाजे तक नौकरी के विभिन्न आयाम मौजूद हो तो इस वेबीनार में जरूर शामिल हों और अपने प्रश्नों का सही उत्तर लेकर अपने भविष्य को तराशें l एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड आपके लिए सदैव तत्परता से हर क्षेत्र में मदद के लिए खड़ा है l