तीन धर्मों के संगम स्थल जहां मन्नतें होती है पूरी

चतरा : पहाड़ियों और जंगलों के बीच गूंजती घंटियों-नगाड़ों की ध्वनि और मंत्रोचार अलौकिकता की अनुभूति कराती है। झारखंड के चतरा ज़िले में प्रकृति की अनुपम छटा के बीच मां भद्रकाली का ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। शक्तिपीठ मां भद्रकाली तीन धर्मों की संगम स्थल के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है की माता के दर्शन मात्र से यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं।

यहां सालोभर बड़ी संख्या में जैन, बौद्ध और सनातन धर्म के अनुयायी आते हैं और ध्यान मग्न हो जाते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक यहां जिसने भी मन से अपनी संकटों को अपनी विपदाओं को मां के पास रखा  उनकी सारी मनोकामनाएं मां भद्रकाली ने पूरी की है। यही वजह है कि यहां 24 घंटे भक्तों की तादाद देखने को मिल जाती है।

सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह पावन भूमि मां भद्रकाली के साथ-साथ सहस्र शिवलिंग महादेव के सिद्ध पीठ के रूप में आस्था का केंद्र है। यहां सहस्त्र शिवलिंग है, एक बड़े शिवलिंग में 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। यहां जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।

जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भी ये पावन भूमि है। जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर शीतलनाथ की यह जन्मभूमि है। यहां उनके पैरों के निशान भी मिले हैं जो इसे जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण तीर्थ बनाते हैं। भगवान बुद्ध की तपोभूमि के रूप में भी इस जगह का उल्लेख है। ज्ञान की खोज में निकलने के बाद भगवान बुद्ध भी यहां आए थे, और तप में लीन हो गए थे। इसलिए बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भी ये जगह उतना ही पावन है। यहां पर बौद्ध स्तूप भी है जिसमें भगवान बुद्ध की छोटी-छोटी 1008 प्रतिमाएं विराजमान हैं।

‘Mimi’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार

पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन की फिल्म ‘मिमी’ इन दिनों चर्चा में है। ये फिल्म पहले 30 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन बाद में कुछ कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज की तारीख से 4 दिन पहले 26 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया गया। ‘MIMI’ को दर्शकों का काफ़ी प्यार मिल रहा हैं। यह फिल्म सरोगेसी के ऊपर बनाई गयी है। यह फिल्म काफी हटकर है और लोगों को देखने के लिए आकर्षित कर रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो एक अमेरिकन कपल के लिए सरोगेट मां बनती है।

गोलगप्पा खाते-खाते हुआ प्यार, गुपचुप हो गयी फरार

Bigg Boss 15: करण के शो में दिखेंगी मशहूर भोजपुरी अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में कई सदस्य पार्टीसिपेट करने वाले हैं. हर बार की तरह इस बार भी इस शो में कुछ नया होने वाला है।  इस बार बिग बॉस टीवी पे आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा। इसे होस्ट करते नज़र आएंगे करण जोहर। ओटीटी वर्जन टीवी से छह हफ्ते पहले लॉन्च हो जाएगा। वहीं, वीकेंड पर सलमान खान दिखाई देंगे।

अक्षरा सिंह आएंगी नजर
भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह अपनी शानदार आवाज़ और अपनी लाजवाब एक्टिंग से सभी का मन मोहती आयी हैं रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शो में नजर आएंगी। अक्षरा, इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। भोजपुरी की कई फिल्मों में अक्षरा अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को लुभा चुकी हैं।

भोजपुरी, मगही और अंगिका के विरोध में पाँच विधायकों के साथ सीएम का पुतला दहन

2 गुटों में झड़प, 4 थानों की पुलिस कर रही कैंप, स्थिति नियंत्रण में

साहेबगंज : राजमहल थाना क्षेत्र के पश्चिमी जामनगर के चंदर टोला के तलाब से युवक का शव मिलने से दो गुटों के बीच झड़प होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी पर राजमहल पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया, वहीं  झड़प को शांत कराने के दौरान एसआई अशोक कुमार घायल हो गएं।

जानकारी के अनुसार जामनगर के चंदरटोला के पोखर से शनिवार की संध्या में युवक का शव मिला, जिससे ग्रामीण उग्र हो गए। एक गुट का आरोप है कि युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था और दूसरे गुट द्वारा उसे लाठी- डंडे से मार कर फेंक दिया गया। वहीं दूसरे गुट का कहना है कि युवक नशे में था और नशे की हालत में पोखर में गिरने से मौत हुई है।

दोनों गुटों में स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई की एक गुट द्वारा दूसरे गुट के घरों में तोड़फोड़ के साथ मारपीट भी की गई है। झड़प के बाद राजमहल थाना, बरहरवा थाना, तीनपहाड़ थाना और तालझारी थाना मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।

गरगा नदी में डूबे बच्चे की तलाश में NDRF की टीम पहुंची बोकारो

बोकारो : बोकारो के गरगा नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गये बच्चे की खोज करने NDRF रांची की टीम बोकारो पहुंची है। NDRF की टीम ने गरगा नदी में बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें NDRF की कुल 16 सदस्य बोकारो पहुंचे है। बीते शनिवार को गरगा नदी के तेज धार में बच्चे फैजान अहमद बह गया था। जिसकी उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। बच्चा मखदुमपुर मिल्लत नगर का रहने वाला है।

कोरोना के तीसरे लहर का संकेत, पिछले 24 घंटे में 541 की मौत

दिल्ली : भारत में कोरोना के तीसरे लहर की आहट दिखने लगी है, जहां देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए मरीज मिले हैं।

वहीं देश में वैक्सीन ले चुके लोगों की संख्या 47 करोड़ के आसपास है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार

भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 541 लोगों की मौत हुई है। भारत में लगातार 5वें दिन

40 हजार से अधिक कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में इलाजरत मरीजों की संख्या में

पांचवे दिन वृद्धि दर्ज की गई। वहीं देश में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,952 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामले का 1.30 प्रतिशत है।

कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन जिलों में प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये हैं,

जहां संक्रमण रेट 10% या उससे ज्यादा है, वहां भीड़ को रोकने के लिए सख्त उपाय करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 10 राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहें हैं।

केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओड़िशा, असम, मेघालय, मिजोरम, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Corona Explosion-तमिलनाडु में एक ही स्कूल में 31 छात्र कोरोना संक्रमित

BIG BREAKING : धनबाद जज हत्या मामले में दारोगा सस्पेंड

धनबाद : न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए पाथरडीह थाना प्रभारी उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी संजीव कुमार ने उमेश मांझी को निलंबित कर दिया है। जज को धक्का मारने वाले ऑटो की मालकिन का घर पाथरडीह थाना क्षेत्र में ही है। बता दें की पाथरडीह थाना में ऑटो चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच में लापरवाही के आरोप में उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है।

सुगनी देवी के ऑटो से जज उत्तम आनंद को 28 जुलाई को धक्का मारा गया था। उसी रात सुगनी देवी का ऑटो चोरी हो गया था। चोरी की प्राथमिकी पाथरडीह थाने में दर्ज है। वहीं एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।

  सूजी के लड्डू, व्रत का हेल्दी डाइट

आमतौर पर लोग व्रत खोलते समय कुछ मीठा बनाकर उसी का भोग शिव जी को लगाते हैं और उसी मीठी सामग्री को खाकर व्रत का पारण करते हैं।  सावन सोमवार व्रत में पारण  के समय एक अनाज से बनी कोई मीठी डिश खाई जा सकती है। आज जानिए कैसे बनेगा सूजी का लड्डू।

सूजी के लड्डू 

सूजी – 1 कप,चीनी का बूरा – 1 कप ,मावा – 1 कप ,घी – 1/2 कप ,काजू – 15-20 ,इलायची – 4

बनाने की विधि 

  • सूजी के लड्डू बनाने के लिए पैन गरम करें और इसमें आधे से ज्यादा घी डालें। 
  • घी के पिघलने पर सूजी डालकर इसे लगातार चलाते हुए माध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। 
  • भूनी हुई सूजी को किसी भी प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। 
  • मावा को कढ़ाई में डालें और इसे भी लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। 
  • मावा को भी सूजी वाली प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। 
  • एक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुये काटकर सूजी-मावा में मिला दें। 
  • इसमें चीनी का बूरा और इलायची पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण से एक मुठ्ठी भरकर निकालें और दोनो हाथों से दबाकर उसे गोल आकार दें। 
  • आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना लें और इनका स्वाद उठाएं 

  सावन में व्रत के दौरान खाएं माल पुआ, जानिए बनाने की विधि

सावन में सोमवार के व्रत का खास महत्व है। लेकिन इस दौरान आपको अपने सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा क्योंकि कोरोना काल में आपको सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्रत के पारण  के समय आप हेल्दी मीठी डिश माल पुआ भी ट्राई कर सकती हैं तो चलिए जानते हैं इसे बनाने को तरीका।

माल पुआ 

आवश्यक सामग्री

गेहूं का आटा- 1  कप,इलायची पिसी हुई-3 से 4 ,नारियल या नारियल का बुरादा-1 बड़ा चम्मच ,चीनी-1 /2 कप, दूध-3 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

  • मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी डालकर एक घंटे के लिए रख दें।
  • तब तक एक बर्तन में आटा छानकर,  इलायची और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • जब दूध में चीनी घुल जाए, तो चीनी-दूध के घोल को आटे के मिश्रण में डालकर इसे चम्मच से फेंटते हुए मिलाएं।
  • इस तरह आटे का घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला। इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • यदि पेस्ट अच्छी तरह नहीं बना, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर फेंट लें।
  • अब एक कड़ाही में घी डालकर, उसे गैस पर गर्म करने रखें।
  • घी गर्म होने के बाद गैस की आंच मध्यम करें। 
  •  एक बड़े चम्मच में आटे का पेस्ट लेकर, उसे गोल पूरी के आकार में घुमाते हुए घी में डालें और पुआ फ्राई करें।
  • मालपुआ दोनों तरफ से पलट कर लाल होने तक सेकें। 
  • इसे प्लेट में निकाल लें और इसका मजा उठाएं। 

आपसी विवाद में रेल कर्मी की पत्नी ने की खुदकुशी

धनबाद : धनबाद में रेलकर्मी ओम प्रकाश राय की उनकी पत्नी से आपसी नोकझोंक के दौरान मामला इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में आकर पति को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया और उसके सामने रखी किरासन तेल को खुद पर छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

देखते ही देखते पति के सामने महिला आग के लपटों में समा गई और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद धनबाद सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।