पहलगाम आतंकी हमला : हादसे में बिहार के मनीष रंजन ने भी गंवा दी जान

374
पहलगाम आतंकी हमला : हादसे में बिहार के मनीष रंजन ने भी गंवा दी जान
पहलगाम आतंकी हमला : हादसे में बिहार के मनीष रंजन ने भी गंवा दी जान
Advertisment

बिहार : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार यानी 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने बहुत ही बड़ा हमला किया और करीब 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं। मरने वाले ज्यादातर पर्यटक हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से कश्मीर घूमने गए लोगों पर आतंकियों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में जान गंवाने वालों में बिहार के रोहतास जिले के निवासी मनीष रंजन भी शामिल हैं, जो एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। मृतक मनीष की हैदराबाद में तैनाती थी। अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे और आतंकियों का शिकार हो गए।

Advertisment

Goal 4 22Scope News

मृतक मनीष ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने दम तोड़ा

मृतक ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने दम तोड़ा। इस घटना से मनीष की पत्नी और बच्चे गहरे सदमे में चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने मनीष से पहले उनका नाम और धर्म पूछा। हिंदू होने के कारण परिवार के सामने ही गोलियों से भून दिया। आतंकियों ने मनीष की पत्नी और बच्चों को यह कहते हुए जिंदा छोड़ दिया कि जाकर अपनी सरकार को इस घटना के बारे में बताना। इस आतंकी हमले के वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि जब आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला करना शुरू किया तो मौके पर किस कदर दहशद फैल गई थी।

यह भी देखें :

आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी, इसलिए पर्यटक को नहीं हुआ शक

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी इसलिए शुरुआत में किसी भी पर्यटक को उन पर शक नहीं हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद ही जब उन्होंने हिंदू पर्यटकों की पहचान पूछ कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी तो मौके पर भगदड़ मच गई। आतंकियों ने जान बूझकर ऐसे हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया जो अपनी पत्नी या परिवार के साथ आए थे। घटना से जुड़े वीडियो में जिन महिलाओं के पतियों पर आतंकवादी हमला हुआ है, वो रोती और बिलखती हुई दिख रही हैं। बता दें कि इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमला दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ था।

Manish 1 2 22Scope News

CM नीतीश भी इस घटना को लेकर गहरी दुख जतायी है

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की मृत्यु की सूचना दुःखद, यह घटना निंदनीय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है।

घृणित मानसिकता से ग्रसित है पाकिस्तान, इस कायराना हमले का बदला लेगा भारत – विजय सिन्हा

कश्मीर के पहलगांव में हुए आंतकी हमले पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की मानसिकता से ग्रस्त यह आतंकवादी जो कि देश हित के लिए ठीक नहीं है। आज उनके शोक में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और गृह मंत्री अमित शाह सभी साथ हैं। जो भी देशद्रोही इस तरह की अमानएवीय घटना को अंजाम दिया है, भारत की सरकार उसे जल्द जवाब देगी। ऐसे लोगों को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए हर भारतीय तैयार है। स्वर्ग रूपी कश्मीर में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले छोड़े नहीं जाएंगे, हर कीमत पर उन्हें मिटाना है।

Vijay Sinha 1 22Scope News
घृणित मानसिकता से ग्रसित है पाकिस्तान, इस कायराना हमले का बदला लेगा भारत – विजय सिन्हा

घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री पहुंचे जम्मू-कश्मीर, रात भर बैठकों का दौर जारी

इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी, जिससे देश भर में आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, सेना प्रमुख, खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए। सरकार की ओर से यह संकेत दिया गया है कि आने वाले दिनों में आतंकवाद के विरुद्ध कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

पहलगाम की घटना बहुत बहुत ही दर्दनाक और दुखद – तेजस्वी यादव

पहलगाम में हुई घटना बहुत ही दर्दनाक और दुखद घटना है। हमलोग ऐसा सोच भी नहीं सकते थे कि आतंकवादी इस तरह से पर्यटकों पर हमला करेंगे। हम लोगों का इस हमला में जो लोग हताहत हुए हैं उनके प्रति गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हैं। हम चाहते हैं कि इस घटना की बड़ी ही निष्पक्षता के साथ गहन जांच होनी चाहिए।

Tejashwi Yadav 3 22Scope News
पहलगाम की घटना बहुत बहुत ही दर्दनाक और दुखद – तेजस्वी यादव

पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर जन सुराज ने की कड़ी निंदा – प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती

जन सुराज पार्टी की तरफ से कहा गया कि हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आंतकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। आहत परिवारों को न्याय तब मिलेगा जब इस जघन्य घटना के अपराधियों को उनके कुकृत्य के लिए उचित सजा मिलेगी। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करती है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि मामले की जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Manoj Bharti 22Scope News
पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर जन सुराज ने की कड़ी निंदा – प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती

पहलगाम की घटना काफी दुखद, केंद्र सरकार जल्द लें एक्शन – मृत्युंजय तिवारी

बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हथियारबंद आतंकवादियों के द्वारा पर्यटक स्थल का आनंद ले रहे पर्यटकों के ऊपर हमला किया गया। जिसमें टोटल 28 पर्यटकों की मौत हो गई। उसके बाद पूरे देश में इसका जमकर विरोध हो रहा है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 56 इंच का सीना दिखाते हुए बदला लेने की बात कही है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और हम लोग काफी मर्माहत हैं। जो लोग इस घटना में हताहत हुए हैं उनके प्रति हमारे और हमारे पार्टी की तरफ से हम संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग करते हैं कि वह अपना 56 इंच का सीन दिखाते हुए ऐसे जघन्य अपराध करने वाले वाले आतंकवादियों को छोड़े नहीं और उनसे बदला ले पूरा देश उनके साथ इस घड़ी में खड़ा है।

M Tiwari 22Scope News
हलगाम की घटना काफी दुखद, केंद्र सरकार जल्द लें एक्शन – मृत्युंजय तिवारी

शिवहर सांसद लवली आनंद ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

शिवहर सांसद लवली आनंद ने आज पूर्णिया में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का खात्मा हो, यह जरूरी है। भारत सरकार से लवली आनंद ने अपील किया कि जल्द से जल्द आतंकवादियों की गिरफ्तारी हो और इसके पीछे जो भी देश है उस पर भी कार्रवाई हो।

MP Lavely Aanad 22Scope News
शिवहर सांसद लवली आनंद ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पटना में विरोध प्रदर्शन

खबर राजधानी पटना से है जहां जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर पटना में भी आक्रोश देखने को मिला है। इसको लेकर पटना के लोग सड़क पर उतरे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और झंडे को जलाकर आक्रोश जताया। आज लोगों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश मार्च जाहिर किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पोस्ट के साथ झंडे को जलाया। वहीं इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। कृष्ण कुमार कल्लू ने कहा कि इस घटना का जवाब भारत को देगा होगा। आज सभी कार्यक्रम को रद्द कर देना चाहिए।

Kallu 22Scope News
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पटना में विरोध प्रदर्शन

चंदन कुमार तिवारी और महीप राज की रिपोर्ट

यह भी पढ़े : स्वर्ण व्यापारी की बरामदगी की मांग को लेकर आरा-पटना मुख्य मार्ग को किया जाम

Advertisement