Australia Terrorist Attack: पहलगाम की तरह सिडनी में बड़ा आतंकी हमला, यहूदी समुदाय को आतंकियों ने बनाया निशाना

Australia Terrorist Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सिडनी के बॉन्डी बीच (Bondi Beach) में आतंकी हमला हुआ है. यह आतंकी हमले ने भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जख्म को ताजा कर दिया है. जिस तरह से पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी. उसी प्रकार से बॉन्डी बीच में हनुक्का उत्सव मनाने आए यहूदी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में चाबाद के प्रतिनिधि रब्बी एली श्लैंगर समेत दस लोगों की हत्या कर दी गई है.

ऑस्ट्रेलिय के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यहूदी समुदाय के लगभग 2,000 लोग पर्व का पहला दीया जलाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच में जमा हुए थे. इस मौके का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया. जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए है. वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह पुष्टि की गई है कि इस घटने में 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...