छत का छज्जा गिरने से 2 महिला की दर्दनाक मौत

नालंदा : बड़ी खबर नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव से आ रही है। जहां दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस घटना में तीन अन्य जख्मी हो गए है। घटना के बाद मृतका की पहचान बालेश्वर पासवान की 65 वर्षीय पत्नी श्याम सुंदरी देवी एव राजन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में पुनेश्वर पासवान का 10 वर्षीय बालक अंकित कुमार और 12 वर्षीय किशोरी निकिता कुमारी है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की रात से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। बारिश में सभी लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाले पासवान का काफी पुराना एक मंजिला मकान का छज्जा भरभरा कर घर के कई सदस्यों पर गिर गया। जिससे कई लोग मलबे के अंदर दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मकान का छज्जा गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...