नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता फैलाने को लेकर स्कूलों में पेंटिंग एवं क्विज कार्यक्रम आयोजित, जिलाधिकारी ने कहा – युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ मुहिम और मजबुत होगी

नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता फैलाने को लेकर स्कूलों में पेंटिंग एवं क्विज कार्यक्रम आयोजित, जिलाधिकारी ने कहा – युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ मुहिम और मजबुत होगी

कटिहार : नशा मुक्ति दिवस पर कटिहार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बच्चों को पुरस्कृत किया और कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच और संदेश को सराहते हुए डीएम ने उम्मीद जताई कि युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ मुहिम और मजबूत होगी।

इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर आयोजित पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।

नशामुक्त समाज निर्माण के लिये दिलाई शपथ

इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी दूरी बनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

वीडियो देखे..

समाजिक भागीदारी से ही बनेगा नशा मुक्त समाज

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयास और जनता के सहयोग से बिहार लगभग नशा मुक्त हो चुका है। उन्होंने आगे भी इस जागरूकता अभियान को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि सामाजिक भागीदारी से ही नशे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।

ये भी पढे :  ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बरामद किए 67 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को खिल उठे चेहरे

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...