पाक की नापाक करतूत, 6 आतंकी गिरफ्तार, आईईडी बरामद

दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए जांच एजेंसियों ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेकर 2 पाक नागरिक भारत में इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन कर रहे थे. उनके लिए यहां 4 लोग काम करते थे. जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान द्वारा पोषित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में जांच एजेंसियों ने 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

2 लोगों ने ली थी पाकिस्तान में ट्रेनिंग

गिरफ्तार किये गए संदिग्ध भारत में आतंकी मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहे थे. इन सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के लिए काम करने वाले 6 लोगों में से दो ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग हासिल की थी. इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में छापेमारी की और कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया.

नवरात्र पर दहशत पैदा करने की थी कोशिश

जांच एजेंसी का दावा है कि पकड़े गए इन संदिग्ध आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं. पाक आधारित आतंकी मॉड्यूल के सदस्य पाकिस्तानियों के इशारे पर काम कर रहे थे. उनका मकसद नवरात्र और अन्य त्यौहारों पर आतंकी वारदात करना था. इनके पास आईईडी भी बरामद हुए हैं. पकड़े गए आतंकियों की उम्र 22 से 43 साल तक बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी ने बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल का कनेक्शन डी कंपनी से है. यह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का मल्टी स्टेट ऑपरेशन था.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img