Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, राजौरी में मिला आईईडी

राजौरी : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, राजौरी में मिला आईईडी- जम्मू-कश्मीर के

राजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है.

सुरक्षाबलों के जवानों ने आईईडी बरामद किया है.

जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया.

राजौरी के एसएसपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने

राजौरी गुरदान रोड पर एक आईईडी बरामद कर आतंकी साजिश को विफल कर दिया,

जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि राजौरी गुरदान रोड पर एक गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधियां हुई हैं. जिसके बाद पुलिस के एसओजी और सेना की टीमों ने आज सुबह क्षेत्र में एक संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया.

राजौरी से IED बरामद

पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को राजौरी में सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो आईईडी निकली. बाद में पुलिस के बम दस्ते ने इसे अपने कब्जे में लेकर एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया. एसएसपी राजौरी ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी. पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक इस बारे में एक सूचना मिली थी कि राजौरी गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि हुई है.

आतंकी साजिश को किया नाकाम

गुप्त सूचना के बाद इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ऑफ पुलिस और सेना की टीमों ने शनिवार तड़के इलाके में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आईईडी बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...