भारत में बड़ी साजिश की फिराक में है बांग्लादेशी आतंकी संगठन, आतमघाती मानव बम की थी तैयारी

डिजिटल डेस्क : भारत में बड़ी साजिश की फिराक में है बांग्लादेशी आतंकी संगठन, आतमघाती मानव बम की थी तैयारी। भारत में बांग्लादेशी आतंकी संगठन आत्मघाती मानव बम बनाने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे आत्मघाती मानव बन का दस्ता तैयार कर भारत को आतंकवाद की आग से झुलसाने की नापाक तैयारी की जा रही है।

हालांकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते इसका खुलासा करते हुए इस काम में जुटे तीन बांग्लादेशी आतंकियों को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से हाल में धर दबोचा है। उनसे हुई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

मासूम किशोरों का ब्रेनवॉश करके आत्मघाती मानव बनाने का था टारगेट

मुर्शिदाबाद से दबोचे गए बांग्लादेशी आतंकी शाब अली, मिनारूल शेख और मोहम्मद अब्बास से भारतीय सुुरक्षा एजेंसियों ने कड़ाई से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। ये तीनों बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसारूल्लाह बांग्ला के सदस्य हैं। इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का बांग्लादेशी ब्रांच संगठन के रूप में देखा जाता है।

बताया जा रहा है कि अंसारूल्लाह बांग्ला ने अपने इन 3 खास सदस्यों को पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में इसलिए दाखिल कराया ताकि ये मासूम किशोरों को मजहबी तालीम के तालीम के नाम पर अपने साथ जोड़कर उनका ब्रेनवॉश करें एवं उन्हें आत्मघाती मानव बम के रूप में तैयार करने के अपने टारगेट को पूरा करें।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

30 आत्मघाती मानव बम तैयार करने के टॉस्क पर हो रहा काम, सुरक्षा एजेंसियों ने किया खुलासा…

बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसारूल्लाह बांग्ला के गिरफ्तार तीनों सदस्यों से सिलसिलेवार जारी पूछताछ में भारतीय सुरक्षा एजेंसियोें ने पाया कि इन्हें एक निश्चित संख्या में आत्मघाती मानव बम की खेप या दस्ता तैयार करने का टॉस्क मिला हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन्हें कम से कम 30 आत्मघाती मानव बन तैयार करना था।

इसके लिए इन्होंने 12 से 16 साल की उम्र वाले बंगाली मुस्लिम परिवार के किशोरों को अपने संपर्क में लेने के लिए उनसे मेलजोल बढ़ाना शुरू किया। इनमें संपर्क में आए किशोरों के बारे में भी भारतीय सुरक्षा एजेंसिया सतर्कतामूलक से अपने काम में जुट गई हैं।

पता चला है कि गिरफ्तार तीनों बांग्लादेशी आतंकियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के साथ ही नदिया, उत्तर दिनाजपुर और अलीपुरदुआर में अपना दायरा फैलाते हुए किशोरों को मजहबी तालीम के नाम पर अपने से जोड़ना शुरू किया था।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

सीमांत इलाकों की गरीबी महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उनके बच्चों के ब्रेनवॉश में जुटे कई आतंकी हुए भूमिगत, तलाश जारी

इसी क्रम में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी पाया है कि बांग्लादेश से संचालित आतंकी संगठनों के सदस्यों की टीम पश्चिम बंगाल केे रास्ते भारत में फैलने की साजिश में सक्रिय हैं। ये सीमांत इलाकों में पहले पैठ बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की योजना पर काम करते हैं। पश्चिम बंगाल से झारखंड, यूपी होते हुए केरल तक इनके तार जुड़े मिले हैं। असम और त्रिपुरा इनके सॉफ्ट टारगेट पर पहले से ही हैं।

ये सीमांत इलाकों में गरीब परिवारों को महिलाओं को आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर उनके बच्चों को मजहबी तालीम के नाम पर अपने से जोड़ते हैं और फिर उन बच्चों के ब्रेनवॉश में जुट जाते हैं। इसके लिए इन्होंने छोटे-छोटे मदरसों को अपने साथ जोड़ा हैं और वहां एलईडी स्क्रीन भी लगवाएं ताकि उस पर वीडियो दिखाने के बहाने बच्चों का आतंकी टारगेट के लिहाज से ब्रेनवॉश किया जा सके।

इस बीच भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार में इनके कुछ साथियों के आते ही शुरू हुए एक्शन के बाद बांग्लादेश से इस पार आकर छुपे आतंकी तत्काल प्रभाव से भूमिगत हो गए हैं। हालांकि, उनकी भी भारतीय एजेंसियां सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

इस बारे में असम पुलिस के स्पेशल डीजी हरमीत सिंह का कहना है कि इन आतंकियों का टारगेट पूरे भारत में जगह-जगह आत्मघाती मानव बम से दहलाना था लेकिन समय रहते इनकी कई साजिशों का पर्दाफाश हुआ है और केंद्रीय गृह मंत्रालय को सारे इनपुट् स मुहैया करा दिए हैं एवं उन पर काम जारी है।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...