Pakur: सड़क किनारे रखे पटसन में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Pakur: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाचकी गांव में शुक्रवार को अचानक भीषण आगजनी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे रखे पटसन (जूट) में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप और अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में उसने पूरे पटसन के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

Pakur: सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन काफी मात्रा में पटसन के जलने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...