Pakur: नो एंट्री उल्लंघन पर जिला खनन टास्क फोर्स का एक्शन, 19 वाहनों से वसूला 89800 रुपये का जुर्माना

Pakur: जिले में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई भारी वाहनों को नो एंट्री क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

Pakur: 19 वाहनों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जांच अभियान के दौरान टीम ने लगभग 20 से 25 वाहनों की जांच की। इनमें से 19 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिन पर कुल 89800 रुपये का फाइन लगाया गया। वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि इस तरह का उल्लंघन दोबारा किया गया, तो संबंधित वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pakur: जांच अभियान रहेगा जारी

जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, हिरणपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और नवीन कुजूर, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, परिवहन विभाग के कर्मी तथा हिरणपुर थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...