Advertisement
Advertisement

टास्क फोर्स ने पकड़ा अवैध खनन, एक वाहन जब्त

छह लोगों पर पेटरवार थाना में एफआईआर दर्ज

बेरमो (बोकारो) : नियमित जांच के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स गठित की गई. टास्क फोर्स ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको, चलकरी एवं अंगवाली में हो रहे बालू खनन एवं कोयले खनन की जांच’ की. जांच दल में जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, थाना प्रभारी पेटरवार एवं पुलिस बल मौजूद रहे. जांच के क्रम में पाया गया कि बारिश का फायदा उठाकर खेतको बालू घाट में अवैधकर्ता भागने में सफल रहे तथा अंगवाली क्षेत्र में बना अवैध को लेकर सुरंग में कार्य बंद पाया गया.

एक कोयले लदा गाड़ी परिवहन पकड़ा गया

जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास के द्वारा पुलिस बल के साथ कोयले का अवैध खनन एवं परिवहन की औचक जांच की गई. जांच के क्रम में 10 वाहनों में से एक वाहन को बिना वैध परिवहन चालान के कोयले का परिवहन करते हुए पेटरवार थाना अंतर्गत फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप पकड़ा गया है. जिसे पेटरवार थाने को सुपुर्द कर एफआईआर दर्ज कर दिया गया है. साथ ही खेतको बालू घाट से अवैध बालू ला रहे दो चालक, वाहन मालिक एवं एक ट्रैक्टर को पेटरवार थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया. उस पर भी एफआइआर दर्ज कर दिया गया है. वहीं एक ट्रैक्टर मालिक द्वारा बालू अनलोड कर भागने में सफल रहा. उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि स्थानीय पूछताछ से पता चला कि कपिल नायक, मंटू नायक एवं साहिबान अंसारी मुखिया द्वारा खेतको बालू घाट से अवैध खनन कर हाईवा में लोड कर रात में कारोबार किया जा रहा है. कोयले का भी कारोबार इनके द्वारा किया जा रहा है. इस आधार पर कपिल नायक, मंटू नायक एवं साहिबान अंसारी तथा दो ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक पर पेटरवार थाना में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

अवैध खनन मामले में हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...