Advertisment

Palamu: जसमुद्दीन अंसारी हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो फरार

Palamu: पलामू पुलिस ने हरिहरगंज में दुकानदार जसमुद्दीन अंसारी की हत्या का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने अब्दुल रमजान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, 27 अक्टूबर को जसमुद्दीन अंसारी का प्रखंड कार्यालय परिसर से शव मिला था।

Palamu: जसमुद्दीन अंसारी हत्याकांड

एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। जमीन विवाद को लेकर हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस हत्याकंड में दो शख्स और भी शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

दरअसल, हरिहरगंज में एक गेट-ग्रिल दुकानदार सह मिस्त्री जसमुद्दीन की दिनदहाड़े धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना को अंजाम हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे स्थित कर्बला के समीप दिया गया था, जहां अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से मिस्त्री को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

बिनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...

JPSC Student Protest: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस...

रांची में JPSC JSSC छात्रों ने कई बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचकर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन...