Palamu : युवक की हत्या कर शव जलाया, हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घुटुवा गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और हत्या के बाद शव को जला कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Breaking : रमकंडा ब्लॉक के कर्मचारी को 12 हजार रिश्वत लेते ACB ने धर दबोचा

Palamu : पैसों के लेन-देन को लेकर की थी हत्या

घटना को लेकर मृतक के परिजन ललन भुईयाँ ने लेस्लीगंज थाना में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को घुटुवा निवासी जनेश्वर सिंह और उसके पिता राजेश्वर सिंह ने मनोज भुईयाँ उर्फ मनु भुईयाँ की पैसों के लेन-देन को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : बड़ी लापरवाही! पुलिस को चकमा देकर भागे दो कैदी, एक धराया दूसरा फरार… 

Palamu : भुरी जंगल में ले जाकर शव को जला दिया

हत्या के अगले दिन, यानी 17 अगस्त को दोनों आरोपियों ने शव को भुरी जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- कल से शुरु होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, सूर्या हांसदा एनकाउंटर समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष… 

पुलिस टीम ने घटनास्थल से जले हुए शव के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। लेस्लीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और हर ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Koderma : जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! अस्पताल पहुंचने से पहले गड्ढे ने छीनी महिला की जान 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Hazaribagh : 6 होटलों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 30 कपल्स, होटल संचालक कई कर्मी गिरफ्तार… 

Ranchi : प्रोजेक्ट बिल्डिंग में घुस आया जहरीला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी… 

JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID को हाईकोर्ट की फटकार, जताई नाराजगी…

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...