Pan Masala New Rule 2026: अब हर पैक पर MRP ज़रूरी, सरकार ने नियम किया लागू

1 फरवरी 2026 से सभी पान मसाला पैकों पर एमआरपी और जरूरी जानकारी लिखना अनिवार्य। सरकार ने छोटा पैक होने की छूट खत्म की, अब नियम सब पर लागू।


Pan Masala New Rule 2026:  रांची: 1 फरवरी 2026 से देशभर में पान मसाला पैकिंग को लेकर नया नियम लागू होने जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब हर पान मसाला पैक पर MRP यानी रिटेल सेल प्राइस का उल्लेख अनिवार्य होगा। यह नियम पैक के वजन या आकार से जुड़ा नहीं होगा, यानी बड़े पैक हों या 10 ग्राम से छोटे सैशे, सभी पर यह कानून लागू होगा।

अब तक 10 ग्राम या उससे छोटे पाउच को कुछ घोषित जानकारी लिखने से छूट मिली हुई थी। इस लूपहोल के कारण कई कंपनियां एक ही उत्पाद को अलग-अलग कीमत पर बेचती थीं या MRP का उल्लेख नहीं करती थीं। सरकार का मानना है कि नया प्रावधान उपभोक्ताओं को ठगे जाने से बचाएगा और कीमतों में पारदर्शिता लाएगा।


Key Highlights

  • 1 फरवरी 2026 से सभी पान मसाला पैकों पर MRP लिखना अनिवार्य

  • 10 ग्राम या उससे छोटे पैक पर भी अब लागू होंगे पैकेजिंग नियम

  • भ्रामक मूल्य निर्धारण रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फैसला

  • उपभोक्ता मामले विभाग ने जारी की अधिसूचना

  • MRP आधारित GST वसूली लागू करना होगा आसान


Pan Masala New Rule 2026

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इस नियम की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद निर्माता कंपनियों को अपनी पैकिंग और लेबलिंग प्रणाली में बदलाव करना होगा।

सरकार ने कहा कि यह कदम टैक्सेशन प्रणाली को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। अब सभी पान मसाला उत्पादों पर MRP आधारित GST वसूली लागू करना आसान होगा, क्योंकि मूल्य निर्धारण स्पष्ट और एकसमान रहेगा।

नियम लागू होने के बाद बाजार में बिना MRP वाले पान मसाला पैक मिलना अवैध माना जाएगा और इसके लिए दंडात्मक कार्रवाई भी संभव है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img