Ranchi News: गढ़वा में युवक को जिंदा जलाने का मामला पकड़ा तूल, बीजेपी ने हेमंत सरकार को घेरा

अस्पताल में पीड़ित दीपक भर्ती, गांव के ही कसमुद्दीन पर आरोप

Ranchi News : गढ़वा मामला तूल पकड़ा – गढ़वा में युवक को जिंदा जलाने का मामला तूल पकड़ लिया है.

इस मामले पर बीजेपी ने हेमंत सरकार को घेरा.

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ने विकराल रूप ले लिया है.

हाल के कुछ महीनों में एक विशेष समुदाय के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोगों के द्वारा

दूसरे समुदाय के बेटे-बेटियों को पेट्रोल से जिंदा जलाने की कोशिश करने और

तेजाब फेंकने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. लंबे समय तक सरकार रायपुर में मस्ती करती रही.

अभी पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति है.

हाल में जितने भी घटनाएं हुई है इन सब मामलों की एनआईए जांच होनी चाहिए.

गढ़वा मामला तूल पकड़ा – पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में भी पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है.

घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चिट्विश्राम गांव की है. जहां युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया गया.

इस घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया. युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है.

उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

पीड़ित दीपक सोनी (37 वर्ष) को जिंदा जलाने का आरोप क्षेत्र के कसमुद्दीन पर लगा है.

गढ़वा मामला तूल पकड़ा – गढ़वा में युवक को जिंदा जलाने का मामला: ये है पूरा मामला

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्राभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया. चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे.

तभी दीपक सोनी बीच-बचाव करने गया था. इसी बीच कसमुद्दीन ने दीपक पर पेट्रोल छिड़क दिया.

घायल दीपक सोनी ने बताया कि दो लोग आपस में लड़ रहे थे. इसी बीच हम वहां पहुंचे और दोनों लोगों से पहुंचा कि क्यों लड़ रहे हो. इसी बीच कसमुद्दीन ने कहा कि तुम कौन होते हो ये पूछने वाले. इसके बाद कसमुद्दीन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

गढ़वा मामला तूल पकड़ा : जांच में जुटी पुलिस

थाना गढ़वा के नगर उंटारी के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हाथापाई के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गढ़वा में युवक को जिंदा जलाने का मामला: लोगों ने कसमुद्दीन पर लगाया आरोप

मुखिया पति कमलेश ने कहा कि हम घटनास्थल से गुजर रहे थे कि तभी देखा कि वहां पर भीड़ लगी हुई थी. इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो लोगों ने बताया कि कि कसमुद्दीन ने पेट्रोल डालकर एक युवक को आग लगा दी है.

दुमका की बेटी को भी जिंदा जलाया गया था

23 अगस्त को दुमका के जरुवाडीह की बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में दो आरोपियों शाहरुख और नईम उर्फ छोटू को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दुमका नगर थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 302, 34 और 120बी और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 200/22) दर्ज की गई है.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...