140 दिनों से हड़ताल पर बैठे पंचायत सेवक, विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने दिया आश्वासन

गिरिडीहः अपनी विभिन्न मांगों को लेकर करीब 140 दिनों से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस धरने के बीच आज आज महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडेय पहुंची। उन्होंने हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी परेशानियां जानी।

ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक के कब्जा किये जमीन पर प्रशासन का चला बुलडोजर

धरने पर बैठे स्वयंसेवकों को दिया आश्वासन

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मैं और हमारी पार्टी के अध्यक्ष और विधायकगण कुछ दिनों पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को इस मामले से अवगत कराकर इन मांगो पर ध्यान देते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि मैं अनुरोध करती हूं कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के साथ साथ कृषक मित्र, जेएसएलपीएस कर्मी, जेटेट, सहायक आचार्य, पोषण सखी, सहिया बहनों, मनरेगा कर्मियों, तेजस्विनी कर्मियों एवं चौकीदार भाईयों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो। इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी ध्यान दें, ताकि ये भी अपने सामान्य जीवन और दिनचर्या में वापस खुशी से लौट सकें।

ये भी देखें- सदन का काम बाधित करने को लेकर पूर्व विधानसभाध्यक्ष का पक्ष विपक्ष को संदेश

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...