ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मो हल्ला में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया, घटना के बाद मौके पर डोरंडा पुलिस और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

गोलीबारी की घटना जावेद के घर के पास हुई।   हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि गोली चलाने का आरोप मो अली, आरिफ, शहबाज और अन्य लोगों पर है। इसको लेकर पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार  घटना स्थल पर सीसीटीवी लगा हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जावेद और अली गुट के बीच पिछले कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है।

ताबड़तोड़ फायरिंग –

इस घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने नजर आ रहा है। एक जमीन को लेकर दोनों गुट के लोग दावा करते हैं कि उनकी जमीन है।

20 डिसमिल जमीन को लेकर पूरा विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गोली चलाने वाले आरोपितों को छोड़ा नहीं जाएगा।

मौके पर मौजूद लोग मो अली पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे थे। मो अली को रांची पुलिस के द्वारा जिला बदर किया गया है। जांच में यह बात सामने आती है कि मो अली रांची में आकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है तो पुलिस अली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...