नीरज हत्याकांड में पंकज सिंह समेत अन्य की पेशी

स्वास्थ्य खराब होने के कारण संजीव सिंह नहीं आए

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को स्वास्थ्य खराब रहने के कारण अदालत में पेश नहीं किया जा सका।

वहीं धनजी सिंह,डब्लू मिश्रा,संजय सिंह,पिंटू सिंह,शूटर शिबू उर्फ साबर,सोनू उर्फ कुर्बान सतीश उर्फ रोहित उर्फ चंदन एवं मास्टरमाइंड पंकज सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखलेश कुमार की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान संजीव सिंह की ओर से एक आरटीआई आवेदन के तहत प्राप्त किए गए जवाब को दाखिल किया गया। संजीव की ओर से अधिवक्ता मो.जावेद ने अदालत में दलील दी कि मेजर द्वारा  आरटीआई के तहत यह जानकारी दी गई है कि घटना के दिन मौका-ए-वारदात पर एक एएसआई दो हवलदार समेत चार पुलिस के जवान तैनात थे।

इस कागजात को बचाव पक्ष की ओर से प्रदर्श के रूप में अंकित किया जाए। उभय पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने उक्त कागजात को प्रदर्श के रूप में अंकित कर लिया है।

मालूम हो कि 21 मार्च 2017 की संध्या 7 बजे नीरज सिंह अपनी कार से सरायढ़ेला स्थित अपने आवास रघुकुल लौट रहे थे। वह ड्राईवर के साथ आगे सीट पर बैठे थे।

पीछे की सीट पर उनका सहायक सरायढ़ेला न्यू कॉलोनी निवासी अशोक यादव और दो निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी बैठे थे। स्टील गेट के पास बने स्पीड ब्रेकर पर नीरज की गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दो बाइक पर सवार कम से कम 4 हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियों की बरसात कर हत्या कर दी थी।

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img