बिहटा SBI सीएसपी लूटकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

पटना : बिहटा एसबीआई सीएसपी से लूट मामले का पटना पुलिस ने खुलासा किया। घटना में शामिल कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही दो देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और लूट गए 98 हजार रुपया कैश बरामद किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया है कि पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी। जब बिहटा सिमरी नवादा सीपी वर्मा कॉलेज के निकट अपराध की मंशा से इकट्ठा पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस, सात खोखा, तीन मोबाइल और एसबीआई सीएसपी से लूटे गए 98 हजार की बरामदगी हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने कहा कि इस लूटकांड का मास्टर माइंड राजकुमार साहित विक्की, श्रवण, नीरज और रौशन की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल इस मामले में एक अन्य अपराधी फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : अपराधियों का आतंक, युवक को मारी गोली 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 के तहत नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली...

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई...

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...