पप्पू बोले – सहनी के पिता की हत्या निंदनीय, कहा- BJP के रावणराज का है पुख्ता प्रमाण

पटना : पूर्व जाप प्रमुख व पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्व मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। साथ ही सांसद पप्पू यादव ने बिहार की नीतीश सरकार और बीजेपी पर करारा हमला किया है।

पप्पू यादव ने कहा कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में निर्मम हत्या बीजेपी के रावणराज का पुख्ता प्रमाण है। हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है, नीतीश कुमार के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निजाम बन गया है। हम मुकेश के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में इन दिनों लगातार अपराधी घटनाएं हो रही है। दानापुर और पटना में कई मर्डर हुए। सोमवार की देर रात में मुकेश सहनी के पिताजी की हत्या कर दी गई।

निर्दली सांसद ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में सरकार नाम का कोई चीज नहीं अब बच गया है। आगे उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी से हमें सुबह बातचीत हुई, हमें बहुत दुख हुआ। किसी का बेटा किसी का बेटी किसी का पिता अब बिहार में सुरक्षित नहीं है। हम अभी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात करने जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ कई बड़े पुलिस पदाधिकारी से भी मिलेंगे। इसके साथ ही पप्पू यादव ने बिहार सरकार से कहा कि स्पीडी ट्रायल चलकर अपराधियों को जल्द से जल्द जेल भेजे।

यह भी पढ़े : अखिलेश का नीतीश पर निशाना, कहा- बिहार में सुशासन राज खत्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

पप्पू

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...