Breaking : VIP चीफ सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

दरभंगा : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई है। कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।

बेड पर पड़ा मिला पिता का शव

इस वारदात की जो तस्वीर आई है उसे दिखाया नहीं जा सकता है। शव को देखने से लग रहा था कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। इसके बाद मौत के घाट उतारा गया है। बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले ही रहते थे। उनके दोनों बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी बाहर रहते हैं। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है, वह भी बाहर ही रहती है।

घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं

दरभंगा के बिरौल अनुमंडल की अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घर से जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े : BPSC TRE 3.0 पुनर्परीक्षा को लेकर चेयरमैन आज कर सकते हैं कई बदलाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...