फिर मुश्किल में फंसे PAPPU YADAV, इस वजह से दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मामला

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। सबसे पहले टिकट की आस में अपने दल का विलय कांग्रेस में कर दिया लेकिन टिकट नहीं मिला। उसके बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में आये और अब शुक्रवार को मतदान होना लेकिन इस बीच उनके ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।

दरअसल बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की दो गाड़ियों को पुलिस ने 50 हजार रूपये नकद के साथ हिरासत में लिया है। मामले में जानकारी देते हुए सदर एसडीओ अलोक चंद्र चौधरी ने बताया कि उनके ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ पूर्णिया लोकसभा अंतर्गत कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव में रूपये बाँटने आए थे।

इस दौरान प्रशासन ने जब उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो उनके समर्थक कैश से भरा एक बैग लेकर फरार हो गया जबकि उनकी गाड़ी से 50 हजार रुपया बरामद हुआ है। पुलिस ने उनकी दो गाड़ियां जब्त कर ली है। इधर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर अभद्र आचरण का भी आरोप लगाया है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM नीतीश ने चुनाव अभियान समिति की बैठक में दिया निर्देश, रखें पैनी नजर, विजय चौधरी ने…

PAPPU YADAV PAPPU YADAV PAPPU YADAV

PAPPU YADAV

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...