पप्पू यादव ने BJP और RJD पर साधा निशाना कहा ‘गुंडे भी हो जाते हैं साधु’

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भाजपा और राजद जम कर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि दोनों ही पार्टियां मिल कर बिहार को बर्बाद कर रही है। पप्पू यादव ने राजद नेता सुनील पांडेय के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि कोई गुंडा अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो वह साधु बन जाता है। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हाजीपुर में बम फट रहा है तो आप वहां क्यों नहीं जाते हैं, आप सड़क पर क्यों नहीं निकलते।

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही मिल कर बिहार को बर्बाद कर रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों ने एक ही कंपनी से फायदा लिया है, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीँ यूपीएससी में लैटरल एंट्री पर पप्पू ने चिराग पासवान के द्वारा विरोध किये जाने का समर्थन किया और कहा कि उनका विरोध जायज है। हाल में जो फैसले आये हैं वह फैसले विरोध करने के ही लायक हैं। चाहे कृमि लेयर का मामला हो या कुछ भी जो विरोध के लायक है उसका विरोध होना ही चाहिए।

सरकार भले गठबंधन में चल रही है लेकिन फैसला एकतरफा ली जा रही है। वहीं शिक्षकों के स्कूल टाइम को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सब जगह एक ही टाइम है तो फिर बिहार में अलग क्यों? शिक्षकों के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। पेंशन के जो उनके मुद्दे हैं वह भी मानी जानी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Lateral Entry पर एनडीए में भी विरोध, चिराग और नीतीश की पार्टी…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...