गणतंत्र दिवस पर School में बच्चों को नहीं मिली जलेबी, बाद में अभिभावक पहुंचे और फिर…

बांका: बांका के एक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जलेबी का वितरण नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंच कर जम कर हंगामा किया। मामला बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है जहां एक राजकीय बुनियादी विद्यालय पुरनचक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जलेबी का वितरण नहीं किया गया था। गणतंत्र दिवस के अगले दिन सोमवार को ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा करते हुए हेडमास्टर का घेराव किया।

ग्रामीणों का आरोप और सवाल था कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभाग की तरफ से जलेबी वितरण के लिए राशि की आवंटन की गई थी फिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर जलेबी का वितरण क्यों नहीं की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हेडमास्टर का व्यवहार अन्य दिनों में भी ठीक नहीं होता है। ग्रामीणों के इस आरोप पर विद्यालय के अन्य शिक्षक भी अपनी सहमति देते हुए दिखाई दिए।

विद्यालय की एक छात्रा ने बताया कि हमलोग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए स्कूल पहुंचे थे। झंडोत्तोलन के बाद हमलोग घर लौट आये लेकिन हमें जलेबी नहीं दी गई थी। बाद में अन्य बच्चों ने भी यह बात अपने अपने परिजनों को बताई जिसके बाद बच्चों के अभिभावक आक्रोशित हो गए और विद्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे।

मामले में विद्यालय की एक शिक्षिका प्रीति कुमारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जलेबी आने में देरी हो गई थी। जब झंडोत्तोलन का कार्यक्रम समाप्त हो गया था तब तक कुल ऑर्डर का आधा जलेबी ही आ सका था। शिक्षकों ने जब हेडमास्टर से बच्चों के बीच जलेबी वितरण करने की बात कही तो उन्होंने पूरी जलेबी आ जाने के बाद वितरण की बात कही।

उन्होंने बताया कि जलेबी वितरण में देरी हो जाने की वजह से कई बच्चे अपने घर चले गए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया जो जलेबी विद्यालय में आया था वह कच्चा था। विद्यालय के शिक्षा सेवक विकास कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम अच्छे तरीके से किया गया लेकिन ससमय जलेबी नहीं पहुंच पाने के कारण और खराब गुणवत्ता की वजह से सभी बच्चों को जलेबी नहीं दिया जा सका। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करवाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Chain Snatching के 27 कांडों का एकसाथ उद्भेदन, वैशाली से पटना आ कर…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

School School School School

School

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...