Paris Paralympic: भारत की बेहतरीन शुरुआत, अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

Paris Paralympic: पेरिस पैरालंपिक में भारत की बेहतरीन शुरुआत हुई है। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड पर कब्जा जमाया है, जबकि मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में निशानेबाजी स्पर्धा में दो पदक जीत लिये हैं। पेरिस ओलंपिक की तरह, जिसमें मनु भाकर ने देश के लिए पहला पदक जीता था, पैरालंपिक में भी निशानेबाजों ने भारत के लिए खाता खोला है।

Paris Paralympic: में भारत को तीन मेडल

उन्होंने पैरालिंपिक में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो 2020 में अपना पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympic) मे अवनी ने 249.7 के साथ गोल्ड जीता है, जो एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड है। उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो में पैरालंपिक रिकॉर्ड के लिए 249.6 का स्कोर किया था।

इसके साथ ही अवनि लेखरा भारत के लिए पैरालिंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बन गयी है। उन्होंने टोक्यो में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 में कांस्य पदक जीता था। वह टोक्यो में पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी थीं।

अवनि के जीवन में 2012 में एक मोड़ आया था, जब एक कार दुर्घटना की वजह से उनका कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने पैरालंपिक में जाना सोचा और 2015 में उन्होंने जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में शूटिंग से शुरुआत की।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Administrative Review: बिहार में भूमि विवाद पर CM सम्राट चौधरी...

Bihar Administrative Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ आम लोगों की समस्याओं का...

Sonpur Mela Government Schemes: सोनपुर मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सरकारी...

Sonpur Mela Government Schemes, पटना: सोनपुर मेले में बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग...

Littipara Police Cycle Rally: लिट्टीपाड़ा में पुलिस की साइकिल रैली, फिटनेस...

Littipara Police Cycle Rally: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर से पुलिस की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली...