फारबिसगंज में आयोजित CRICKET TOURNAMENT के दूसरे दिन परशुराम एलेवेन ने दर्ज की जीत

अररिया: फारबिसगंज में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पाठशाला विद्यालय के ग्राउंड में चल रहे मारवाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे दिन रविवार को परशुराम एलेवेन और जैन सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इस क्रिकेट मुकाबले में परशुराम एलेवेन के कप्तान पूनम पांड्या ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

जैन सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के इस मैच में 6 विकेट खोकर 170 रनों का लक्ष्य परशुराम एलेवेन के समक्ष रखा। जैन सुपर किंग्स के कप्तान संदीप गोलछा ने शानदार अर्धशतक मारकर और यश जैन के 39 रनों की बदौलत जैन सुपरकिंग्स ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं परशुराम एलेवेन के सौरभ शर्मा ने 94 रनों का शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलवाया।

सौरभ शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं गेम चेंजर का पुरस्कार सोहित को मिला। परशुराम एलेवेन ने 14.4 ओवर में मात्र 4 विकेट के नुकसान पर ही बना मैच को अपने नाम कर लिया। दिलीप गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जैन सुपरकिंग्स के 3 विकेट चटकाए।

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MOTHER’S DAY पर नवादा में कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दी एक से एक प्रस्तुति

CRICKET TOURNAMENT CRICKET TOURNAMENT CRICKET TOURNAMENT

CRICKET TOURNAMENT

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img