PATNA डीएम और एसएसपी ने किया फुलवारीशरीफ में वेयरहाउस का निरीक्षण

पटना: पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह एक नियमित निरीक्षण था। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसएसपी राजीव मिश्रा ने वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें- GAYA में पारस ने कहा ‘अभी देश में नहीं है मोदी का विकल्प’

सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ है। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन एवं प्रबंधन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA
PATNA

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...