पटना DM ने लिया कड़ा एक्शन, बिस्कोमान निर्देशक पर्षद के चुनाव को किया स्थगित

पटना : पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बिस्कोमान निर्देशक पर्षद (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) के चुनाव को स्थगित कर दिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। साथ ही साथ चुनाव को रद्द करने का प्रस्ताव सेंट्रल रजिस्टार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसायटी भारत सरकार को भेजा गया है। नियमावली को लेकर सप्ष्टता नहीं होने के चलते डीएम ने इस तरह का कड़ा एक्शन लिया है। बहरहाल इस आदेश से चुनाव अगले आदेश तक स्थगित हो गया है।

डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव संशोधित नई नियमावली के आधार पर कराई जा रही थी। जिस संशोधित प्रस्ताव को सेंट्रल रजिस्टार ने खारिज कर दिया था। अस्वीकृत कर दिया था। नई नियमावली में 21 सदस्यों का सीधे चुनाव कराने का प्रस्ताव था। जबकि पुरानी नियमावली के मुताबिक, 21 सदस्यों में से 17 का सीधे चुनाव होता था और बाकी के बचे चार सदस्यों को सरकार या अन्य विभिन्न संस्थाएं नॉमिनेट करती थीं। लेकिन इनलोगों के द्वारा नई नियमावली के आधार पर चुनाव कराया जा रहा था, जो नियम संगत नहीं था।

डीएम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया जब शुरू हुई थी, वो एक नियमावली थी। जो बाईलौज है बिस्कोमान का। इसमें सेंट्रल रजिस्टार भारत सरकार को संशोधन का प्रस्ताव भेजा गया था। और उसी के तहत चुनाव प्रक्रिया इनलोगों ने शुरू कर दी थी। और सेंट्रल रजिस्टार ने उस संशोधन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अस्वीकृत कर दिया। तो फिर उस नियमावली संशोधन के लिए प्रस्तावित थी। उसी नियमावली के आधार पर यह चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई थी। वो नियम संगत नहीं था। इसीलिए अभी स्थगित कर के चुनाव रद्द करने का प्रस्ताव सेंट्रल को भेजा गया है।

यह भी पढ़े : DM ने संप हाउस एवं नालों का किया निरीक्षण, संचालन एवं जल-प्रवाह का लिया जायजा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!