Advertisement
Advertisement

पटना पुलिस ने 2 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। विधि-व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि अमित कुमार उर्फ अमित साव आरओ वाटर फिल्टर बनाने का काम करता है। इसी बहाने यह विभिन्न गली मुहल्लों में तथा लोगों के घरों में प्रवेश करता है। उसी दौरान यह बाहर में लगी गाड़ियों की रेकी करते हुए फोटो खींच लेता है और उक्त फोटो को वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को भेजकर कीमत तय करता है। इसके द्वारा चोरी की गई गाडी के इंजन नंबर, चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में हेर-फेर करते हुए गाड़ी को बेच दिया जाता है।

यह भी ज्ञात हुआ है कि यह पूर्व में नीलाम हुए एवं कबाड़ में बेचे गए वाहनों का इंजन, चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग किया जाता है। पूछताछ से यह बताया कि वर्ष 2015 से ही इस तरह के अपराध में संलिप्त रहा है। इसके द्वारा चोरी की गई गाड़ियों को मोतिहारी और सीतामढ़ी के रास्ते नेपाल भेजते थे। साथ ही दूसरे राज्यों के वाहन चोरों से भी चोरी के वाहन प्राप्त कर सप्लाई करने की बात प्रकाश में आई है। इन सभी बिंदुओं पर अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : Patna: जान की सलामती चाहते हो तो…, बिहार में मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...