पटना पुलिस ने जमीन कब्जाने वाले गिरोह का किया खुलासा, करीब दर्जनभर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

पटना पुलिस ने जमीन कब्जाने वाले गिरोह का किया खुलासा, करीब दर्जनभर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
पटना पुलिस ने जमीन कब्जाने वाले गिरोह का किया खुलासा, करीब दर्जनभर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
Advertisment

पटना पुलिस ने जमीन कब्जाने वाले गिरोह का किया खुलासा, करीब दर्जनभर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

पटना : पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुये जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के ग्यारह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका काम हथियार के बल पर डरा धमका कर जमीन कब्जा करना था।

Advertisment

मामले की जानकारी देते हुये पटना पूर्व के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय थे और हथियार के बल पर जमीन कब्जा दिलाने का धंधा करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों से दो देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस,2 मोटरसाईकिल और 11.55 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने साफ कहा कि जमीन माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ पटना पुलिस की ये कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढे : मोतिहारी 30 लाख की शराब के साथ ट्रक जब्त, उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates