Patna-ओवैसी के चार विधायक राजद में शामिल, भाजपा ने खोया सबसे बड़ी पार्टी का तमगा

Patna-बिहार में जारी तमाम आशंकाओं और घमशान के बीच ए.आई एम.आई.एम के पांच में से चार विधायकों ने राजद का दामन थाम लिया है.

इस प्रकार राजद एक बार फिर से बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है.

आज तेजस्वी यादव ने इन चारों विधायकों अपने साथ लेकर विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा

के चैम्बर में पहुंचे और पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता को पूरा करवाया.

इस प्रकार राजद ने ओवैसी को बिहार में बड़ा झटका दिया है, लेकिन इसके साथ ही यह झटका भाजपा के लिए भी है,

जो हाल के दिनों में बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी.इन चार विधायकों के शामिल होते ही भाजपा से बिहार

में सबसे बड़ी पार्टी होने का तमगा छीन गया, और राजद एक बार फिर से बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी,

अब उसके विधायकों की संख्या 80 तक पहुंच गयी., जबकि भाजपा के पास अभी कुल 77 विधायक है.

यहां बता दें कि बिहार में ए.आई. एम.आई.एम कुल पांच विधायक थें,

इसमें से चार विधायकों ने राजद का दामन थामने की घोषणा की है.

पाला बदलने वालों में शाहनवाज, इजहार एसपी, अंजार नाइयनी और सैयद रुकूंदीन का नाम शामिल है.

जबकि प्रदेश ए.आई एम.आई.एम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान अभी भी पार्टी में मौजूद है.  

राजनीतिक गलियारों में लम्बे अर्से से हो रही थी चर्चा

यहां यह बताना भी जरुरी है कि बिहार के राजनीतिक गलियारों में काफी अर्से यह चर्चा चल रही थी कि

ए.आई एम.आई.एम के पांच में से चार विधायक राजद का दामन थाम सकते हैं.

दरअसल जब मुकेश सहनी के तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा था,

और बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी, तब से ही यह आकलन किया जा रहा था,

कि जल्द ही इसकी काट में एक राजनीतिक उलटफेर किया जाएगा,

ताकि भाजपा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी नहीं रह सके, ताकि किसी संकट की स्थिति में

वह बड़ी पार्टी होने का लाभ नहीं उठा सके. आज का उलटफेर उसी का नतीजा है.

रिपोर्ट- शक्ति

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img