पटना : राज्यसभा छह सीट के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। 15 फरवरी तक नामांकन होंगे। आठ फरवरी यानी की आज से नोटिफिकेशन हो गया है। नामांकन पत्र की जांच 16 फरवरी तक है। वहीं नामांकन वापस लेने की 20 फरवरी की अंतिम तारीख है। बता दें कि 27 फरवरी को चुनाव होना है। वोट की गिनती 27 फरवरी को ही होगा। 29 फरवरी तक चुनाव संपन्न कर लेना है।
इन सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है
सुशील मोदी – भाजपा
अखिलेश सिंह – कांग्रेस
अनिल प्रसाद हेगडे – जदयू
मनोज कुमार झा – राजद
अहमद अशफाक करीम – राजद
वशिष्ठ नारायण – जदयू
एसके राजीव की रिपोर्ट
Highlights







