CM नीतीश आज जाएंगे राजगीर, सम्राट जरासंध स्मारक का करेंगे लोकार्पण

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज यानी आठ अक्टूबर को राजगीर जाएंगे। राजगीर (Rajgir) के जय प्रकाश उद्यान में स्थित सम्राट जरासंध स्मारक का लोकार्पण करेंगे। सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री सुनील कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे। मगध सम्राट के प्रतिमा प्रतिमा अनावरण और जू सफारी में नवनिर्मित एवियरी (पक्षीशाला) लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार करेंगे।

महान सम्राट जरासंध के आदमकद प्रतिमा अनावरण की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है

डीएफओ राजकुमार एम ने बताया कि नवनिर्मित स्मारक में महाभारत काल के महान सम्राट जरासंध के आदमकद प्रतिमा अनावरण की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह स्मारक महान योद्धा जरासंध की विरासत को समर्पित है। पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम एवं सुरक्षा को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया है। बगैर पास कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश प्रशासन द्वारा वर्जित किया गया है। डीएफओ ने बताया कि राजगीर-हिसुआ मुख्य पथ में जयप्रकाश उद्यान के एक भाग में सम्राट जरासंध स्मारक का निर्माण कराया गया है। स्मारक परिसर में 21 फीट ऊंची मगध नरेश जरासंध की प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित की गयी है।

भित्ति चित्र के माध्यम से जरासंध के जन्म से लेकर मल युद्ध तक के चित्र का चित्रण किया गया है

इस परिसर में जरासंध की जीवनी पर म्यूरल्स (भित्ति चित्र) जरासंध जानकारी केंद्र, जल संरक्षण संरचना तथा पार्क का निर्माण कराया गया है। भित्ति चित्र के माध्यम से जरासंध के जन्म से लेकर मल युद्ध तक के चित्र का चित्रण किया गया है। सभी भित्ति चित्र नीचे उसकी व्याख्या भी की गई है। स्मारक परिसर को गेंदा और गुलदाउदी के फूलों से बड़े ही मनमोहक ढंग से सजाने और संवारने का काम किया गया है। डीएम शशांक शुभंकर ने जरासंध स्मारक स्थल का मुआयना करने के दौरान कई आवश्यक निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। समारोह स्थल पर बगैर पास के किसी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया गया है।

यह भी देखें :

CM सिक्योरिटी के सदस्यों द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया

सीएम सिक्योरिटी के सदस्यों द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। इस अवसर पर डीडीसी श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, डीएफओ राजकुमार एम, जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम, एसीएफ सत्यम कुमार, रेंजर ऋषिकेश कुमार, अरविंद कुमार, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : DM ने वाल्मीकि महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में की बैठक, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

Saffrn

Trending News

LPG Supply Crisis: रांची में गैस सिलिंडर के लिए लाइन, 60...

रांची में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बैकलॉग...

 JMM Meeting Update: हेमंत सोरेन बोले, हर योग्य मतदाता का नाम...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो बैठक में कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...

harkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में Heatwave Alert, 24...

 रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 24 अप्रैल से बारिश और...

 Jharkhand Board Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट आज या कल, JAC...

 झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज या कल जारी हो सकता है। JAC अंतिम चरण में तैयारी पूरी कर चुका है, 4.23...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img