मुआवजा नहीं मिला तो नहीं वसूलने देंगे टोल टैक्स: ग्रामीणों की चेतावनी

रांची: पतराचौली टोल प्लाजा पर हादसे के करीब पांच महीने बाद भी पीड़ित परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को इटकी के अंचल अधिकारी (सीओ) अनीस की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें मृतकों और घायलों के परिजन शामिल हुए। बैठक में परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरा मुआवजा नहीं मिलेगा, टोल टैक्स की वसूली नहीं होने देंगे।

बैठक के दौरान पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि एनएचआइ (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) उन्हें मुआवजे के नाम पर गुमराह कर रहा है। 4 फरवरी 2025 को पतराचौली टोल प्लाजा में हाई मास्ट टॉवर गिरने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, एसडीओ उत्कर्ष कुमार और एनएचआइ की प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकिता कुमारी की उपस्थिति में पीड़ितों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया गया था। साथ ही घायलों को पांच-पांच लाख रुपये का भुगतान करने की बात कही गई थी।

मुख्य तथ्य:

लेकिन अब तक केवल आंशिक मुआवजा ही दिया गया है। मृतकों दशमी उराईन व बंदी उराईन को केवल 1.5-1.5 लाख रुपये, जबकि चालक किशुन कुमार को छह लाख रुपये मिले हैं। घायलों चेपा लकड़ा को 2.5 लाख, बसंती उरांव को 1.5 लाख, आरती केरकेट्टा को पांच लाख और मंगरा उरांव को दो लाख रुपये की आंशिक सहायता दी गई है। कुल मिलाकर एनएचआइ द्वारा अब तक मात्र 20 लाख रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए गए हैं।

सीओ अनीस ने बैठक के दौरान एनएचआइ की प्रोजेक्ट डायरेक्टर से फोन पर बातचीत कर बकाया मुआवजे के भुगतान को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने ‘दबाव में समझौता’ किए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल टैक्स वसूली को रोकने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जब तक सभी पीड़ितों को वादे के अनुसार मुआवजा नहीं मिलता, तब तक टोल प्लाजा पर कोई टैक्स नहीं वसूलने दिया जाएगा।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...