NEW DELHI : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2023-24 का बजट पेश किया.
ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था. आम बजट में मिडिल क्लास वालों को राहत दी गई है. बजट में मिडिल क्लास, वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है. अब सात लाख से कम सालाना आय पर कोई टैक्स देना नहीं होगा.

बजट: नया टैक्स स्लैब भी किया जारी
अब 7 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट दी गई है. .वहीं सरकार ने नया टैक्स स्लैब भी जारी किया है. अब तीन लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. वहीं 3-6 लाख तक सालाना आय वालों को 5 प्रतिशत, 6-9 लाख रुपये तक की सालाना आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स लगेगा.यह नई टैक्स रिजीम चुनने वालों को लाभ मिलेगा. 9-12 लाख रुपये सालाना आय वालों को 15 प्रतिशत का टैक्स लगेगा. माना जा रहा है कि 15.5 लाख रुपये तक की आय वालों को 52 हजार रुपये का फायदा होगा. 12-15 लाख रुपये सालाना आय वालों पर 20 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा. वहीं 15 लाख से ऊपर सालाना आय वालों को 30 प्रतिशत तक टैक्स देना होगा.
वित्तमंत्री ने आम बजट में की हैं कई घोषणाएं
निर्मला सीतारमण ने बताया कि 2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत है. वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी. महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज़ मिलेगा.
740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 सालों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी. जबकि ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत की जाएगी. गोबर्धन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी.
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरुआत की जाएगी. युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे. पूंजी निवेश परिव्यय 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है. बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया. विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा.
- Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की बच्ची लापता! नवगछिया की घटना से गांव में दहशत
- पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety विभाग की कार्रवाई, खराब पनीर और कीड़े वाली ब्रेड मिली
- Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

















