8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं PDS दुकानदार

नालंदा : बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान मे नालंदा जिला फेयर प्राइस डीलर्स के अंतर्गत बिहारशरीफ नगर एवं बिहारशरीफ प्रखंड के जन वितरण विक्रेताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री बरूण कुमार सिंह उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता नालंदा जिला के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री बरूण कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री व विभागिय सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को बिहार के 55 हजार जन वितरण विक्रेताओं को 30 हजार रुपया प्रति माह मानदेय सहित 300 रुपया प्रति क्विंटल डीलर मार्जिन मणी देने व आठ सूत्री मांग को पूरा कराने के लिए नालंदा के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को पांचवां दिन राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल सफल रहा है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के स्तर से प्रदेश प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु नहीं बुलाया गया है। आज पांचवें दिन बिहार के 55 हजार जन वितरण विक्रेता भी डटे हुए है। जब तक मांग पूरा नहीं होगा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगे।

ये हैं मुख्य मांग

ऑल इंडिया स्तर पर देशभर के पांच लाख 38 हजार जन वितरण विक्रेताओं को 50 हजार रुपया माहवार आमदनी सुनिश्चित कराने व अन्य मांग को पूरा किया जाए। बिहार के 38 जिला के 55 हजार जन वितरण विक्रेता को गुजरात सरकार के तर्ज पर प्रतिमाह मानदेय 30 हजार रुपया मानदेय निर्धारित किया जाए।

दिल्ली सरकार प्रति क्विंटल 200 रुपया, हरियाणा सरकार प्रति क्विन्टल 200 रुपया, गोवा सरकार प्रतिक्विन्टल 250 के तर्ज पर बिहार के जन वितरण विक्रेता को 300 रुपया डीलर मार्जिन मनी दिया जाए। केन्द्र सरकार के द्वारा गजट में दिए गए निर्देश के आलोक में विक्रेता को पॉस संचालन करने पर दिसंबर 2019 से प्रतिक्विंटल 17 रुपया, अप्रैल 2022 से प्रति क्विटल 21 रुपया और दिसंबर 2023 तक अध्यतन अतिरिक्त डीलर मार्जिन मनी दिया जाए।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img