खूंटी SDO ने आईआईटीयन छात्रा को दी पार्टी, नशे में चूमा

अब आरोपी IAS पहुंचा जेल

आईएएस सैयद रियाज अहमद पर अश्लील हरकत का आरोप, कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान

1 जुलाई की देर रात हुई घटना, पीड़िता ने 4 जुलाई को करायी शिकायत

खूंटी : खूंटी एसडीओ आईएएस सैयद रियाज अहमद को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दलअसल आईआईटी मंडी की छात्रा ने एसडीओ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

छात्रा ने खूंटी महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

जिसके बाद पुलिस ने सोमवार की देर रात एसडीओ का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया.

इसके बाद सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. यहां से जेल भेज दिया गया.

एसडीओ सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

अहमद 21 जुलाई 2021 को खूंटी के एसडीओ बने थे.

वे मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं.

आईएएस सैयद रियाज अहमद ने पार्टी में शराब पीने का दिया ऑफर

पीड़िता छात्रा के अनुसार एक जुलाई की रात एसडीओ आवास में पार्टी थी. पार्टी सुबह छह बजे तक चली, जहां सभी लोगों ने शराब पी थी. एसडीओ ने छात्रा को शराब पीने का ऑफर दिया, लेकिन उसने इंकार कर दिया. पार्टी खत्म होने के बाद दो जुलाई की सुबह छह बजे के बाद वह एसडीओ आवास से निकल कर डीडीसी आवास परिसर घूमने के लिए चली गयी.

आईएएस सैयद रियाज अहमद ने जबरन चूमने के बाद की अश्लील हरकत

पीड़िता के अनुसार डीडीसी आवास में डीडीसी नीतीश कुमार सिंह अन्य छात्रों के साथ बाहर टहल रहे थे. इसी क्रम में एसडीओ भी वहां पहुंचे. घूमने के क्रम में पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ डीडीसी आवास के अंदर चली गयी, जहां एसडीओ के कहने पर पीड़िता के दोस्ता को बाहर भेज दिया गया. इसके बाद एसडीओ और पीड़िता आवास के अंदर कुछ देर अकेले रह गये. पीड़िता के अनुसार, इस दौरान एसडीओ ने उसे जबरन चूम लिया और उसे खींचने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो एसडीओ जबरन उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे. फिर उन्होंने गलत करने का भी प्रयास किया.

खूंटी डीसी ने सरकार भेजी रिपोर्ट

एसडीओ सैयद रियाज अहमद को जेल भेजे जाने के बाद उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. खूंटी डीसी ने इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है. इस रिपोर्ट के अधार पर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उन्हें सस्पेंड करने का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है. इसकी अधिसूचना जारी होनी बाकी है.

पार्टी में शामिल अन्य लोगों से भी हुई पूछताछ- एसपी

khunti sp 22Scope News

खूंटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एसडीओ सैयद रियाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि आयोजित पार्टी में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की गयी है, जिसके आधापर साक्ष्य भी मिले हैं. प्राथमिकी दर्ज कर डीसी शशिरंजन को जानकारी दे दी गयी है. खूंटी एसडीओ सैयद रियाज की पत्नी भी आईएएस है. वह धनबाद की रहनेवाली है और कोरबा में एसडीएम है. छात्रा द्वारा लगाये गये आरोप के संबंध में कई लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पूछताछ में वह छात्रा द्वारा लगाये गये आरोप से इंकार करते रहे. उन्होंने कहा कि छात्रा उन्हें बेवजह फंसा रही है.

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं पीड़िता

पीड़िता हिमाचल प्रदेश की रहनेवाली है. वह मध्य प्रदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है. ग्रामीण विकास में इंटर्नशिप को लेकर मध्य प्रदेश के दो कॉलेजों से आठ-आठ विद्यार्थियों के समूह के साथ वह भी खूंटी आयी थी.

आईआईटीयन छात्रा से सेक्सुअल हरासमेंट का आरोपी एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद को मिला बेल

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img