Advertisment

जान जोखिम में डालकर नाव से गंगा पार कर रहे हैं लोग

कटिहार : कटिहार के मनिहारी से लोग जान जोखिम में डालकर नाव से गंगा नदी पार कर रहे हैं. लोग प्रशासन के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं. जबकि प्रशासन ने सख्त आदेश दिया है कि गंगा नदी में छोटी नाव से सफर नहीं करें. लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं. तस्वीरें देख कर आपको पता चल जाएगा कि कैसे नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं.

दरअसल बाढ़ की विभीषिका के कारण कटिहार जिला प्रशासन ने फेरी सेवा और नाव परिचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था, मगर प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी संख्या में छोटी नाव के माध्यम से परिचालन हो रहा है. मनिहारी गंगा घाट से झारखंड के साहिबगंज तक का सफर करते हैं.

लोग का कहना है कि यात्रा का कोई अन्य साधन नहीं है, इसलिए जान की बाजी लगाकर छोटे नाव से साहिबगंज तक का सफर करते हैं. पूरे मामले पर जिला अधिकारी ने कहा कि अब मामला उनके संज्ञान में आया है. इस बाबत मनिहारी एसडीओ से पूरे मामले पर उचित जांच करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

रिपोर्ट : श्याम

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...