Buxar में ट्रक ने युवक को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

बक्सर: बक्सर में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक को ट्रक ने ने कुचल डाला था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना बक्सर गरहथा बस स्टैंड के समीप की है जहां एक ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित हो कर सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कृतसागर गांव निवासी सत्यनारायण पांडेय का पुत्र सितु पांडेय उर्फ़ सनी के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि युवक बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बाइक लेकर खड़ा था तभी पीछे से आ रहा एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित हो कर सड़क जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Gaya में बाल सुधार गृह में एक बाल कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

BUXAR BUXAR BUXAR Buxar

BUXAR

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...

Chakulia Elephant Herd on Road: चाकुलिया में सड़क पर अचानक आया...

Chakulia Elephant Herd on Road: गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गड़गड़िया गांव (भूतिया पंचायत) के पास...