गायब बिट्टू का नहीं मिला सुराग, NH-30 को जाम कर परिजनों ने किया हंगामा

पटना : पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर इलाके से गायब 24 वर्षीय बिट्टू का कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनो ने NH-30 को जाम कर हंगामा किया। साथ मे पुलिस पर खोज-बिन करने में लापरवाही का आरोप लगाया। वही NH-30 पर जाम लगने से छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया और जाम को हटा कर परिचालन सामान्य हुआ।

बेगमपुर का रहने वाला 24 वर्षीय बिट्टू 4 दिन पहले घर से दोस्तो के साथ बर्थ डे पार्टी में गया था। फिर घर वापस नही लौटा। रहस्मय ढंग से गायब बिट्टू का कोई सुराग नही मिलने के बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया लेकिन तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नही मिल सका है। परिजनों का कहना है कि दोस्तो ने उसका अपहरण किया है। वही किसी अनहोनी की आशंका से परिजन घबराए हुए है और रो-रो कर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने बाईपास थाना की पुलिस से बिट्टू की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे है।

रिपोर्ट- उमेश चौबे

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...