नालंदा: नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में डांडिया की धूम रहती है। डांडिया अब डांडिया की धूम बड़े शहरों से छोटे शहरों में भी पहुंच गया है। बीती नालंदा के पर्यटक स्थल राजगीर में भी डांडिया नाईट का आयोजन किया गया। देर रात तक चले डांडिया में जिलेवासियों ने जम कर ठुमके लगाए और डांडिया डांस किया। रंग बिरंगे कपड़ों में महिलाएं और पुरुष आनंद में मशरूफ रहे।

डांडिया का आयोजना राजगीर में रोटरी क्लब ने आयोजित की थी। इस दौरान दरभंगा के शास्त्रीय गायक ने शिव तांडव की प्रस्तुति दे कर लोगों को खूब झुमाया वहीं एक से एक भक्ति गीतों पर लोगों ने एक दूसरे के साथ टोली बना कर डांस करते रहे। इस दौरान बच्चों ने माता दुर्गा की झांकी भी प्रस्तुत की जो अपने आप में आकर्षण का एक विशेष केंद्र था।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bhojpur: प्राचीन काल से है बखोरापुर काली मंदिर, देवी की है अपरंपार महिमा
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट
Dandiya Night Dandiya Night
Dandiya Night
Highlights







