Vanavar Mahotsav में गायकों की प्रस्तुति पर झूमते रहे लोग, पर्यटन विभाग ने…

जहानाबाद: जहानाबाद के मखदुमपुर में स्थित प्रसिद्द वाणावर की तलहटी में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से वाणावर महोत्सव आयोजित किया। वाणावर महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, सदर विधायक सुदय यादव, मखदुमपुर के विधायक सतीश दास एवं जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाणावर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायिका भव्या पंडित और जॉली मुखर्जी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। दोनों गायकों की गायकी पर मौजूद दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए।

कार्यक्रम देखने के लिए जहानाबाद के दूर दराज के इलाकों से भी लोग पहुंचे थे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन वाणावर के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। रोपवे निर्माण कराया जा रहा है जो जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रोपवे बन जाने से श्रद्धालुओं को बाबा सिद्धनाथ के मंदिर में पहुंचने में काफी सहूलियत होगी और सभी लोग मंदिर पहुंचकर बाबा सिद्धनाथ का दर्शन कर सकेंगे। इस जगह जो गुफाएं हैं उसका भी लगातार विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  Vehicles पर लिखा सरकारी विभाग या पदनाम तो होगी कार्रवाई, दर्जनों गाड़ियों…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Vanavar Mahotsav Vanavar Mahotsav Vanavar Mahotsav

Vanavar Mahotsav

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...