साउंड गाड़ी जब्त होने से रुका मूर्ति विसर्जन, पूजा समितियों ने किया प्रशासन का बहिष्कार

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच पुलिस प्रशासन ने साउंड गाड़ी को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से नाराज पूजा समितियों ने कड़ा विरोध जताया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा जब्त की गई साउंड गाड़ी वापस नहीं दी जाती, तब तक मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा।

पूजा समितियों ने इस मुद्दे पर प्रशासन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया और कहा कि प्रशासन के इस रवैये से इलाके में तनाव और असंतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कांके का सुकुरहुटू क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील इलाका माना जाता है और ऐसे हालात चिंता का विषय हैं। इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल बातचीत के जरिये समाधान की कोशिश की जा रही है।

Bihar Flood Alert:बाढ़ और सूखे को लेकर Bihar Alert, मंत्री रत्नेश...

बिहार में संभावित बाढ़ और सुखाड़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर है। मंत्री रत्नेश सादा ने जिलों को राहत, बचाव, नाव, एसडीआरएफ...

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स 2026 में चमका Bihar Pavilion, निवेशकों...

भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी। निवेशकों ने बिहार के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर में...

Bihar Health Department: बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब डॉक्टर होंगे Suspend,...

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने बिना स्वीकृत अवकाश ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के निलंबन की चेतावनी दी। निजी अस्पताल...