Advertisment

धनबाद की जनता की मांग, नहीं चाहिए बोरो प्लेयर……

धनबाद: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसको लेकर नेताओं के साथ-साथ जनता भी उत्साहित है। नेता अपनी जीत के लिए जनता का दरवाजा खटखटा रहे हैं वहीं जनता अपने नेता को चुनने के लिए तरह-तरह के तरह-तरह की चर्चाएं है। इसी दरमियान आज धनबाद लोकसभा सीट पर लोगों की राय जानने की कोशिश की गई।

दिल्ली में नेताओं ने आलाकमान से कर चुके हैं गुजारिश

धनबाद लोकसभा सीट से पिछली दफा कांग्रेस आला कमान के द्वारा जिस नेता को टिकट दिया गया था वह बाहरी उम्मीदवार थे और वही हार की वजह बनी। आयतित उमीदवार के वजह से स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मायूसी रहती है। इस वजह से धनबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली भी गए थे और आला कमान से इच्छा जाहिर करते हुए गुजारिश की है कि इस बार लोकसभा चुनाव में जिसे भी टिकट दिया जाए वह स्थानीय सांसद प्रतिनिधि हो।

ये भी पढ़ें-कई VIP इस बार होटवार जेल में मनाएंगे होली…….

धनबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रेस वार्ता कर उन्होंने अपनी इच्छा जग जाहिर की उनका आला कमान से एक ही गुजारिश है कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र से किसी स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिया जाए जो यहां का स्थानीय हो। क्योंकि धनबाद में शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के लोग निवास करते हैं।

कार्यकर्ताओं ने अशोक कुमार सिंह को चुना

उन्होंने आगे की बात रखते हुए धनबाद विधानसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के वरीय नेता अशोक कुमार सिंह को चुना है जो कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन के बीच पिछले 8 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं। कोविड काल में भी अशोक सिंह ने ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल किट, व अन्य सुविधाओं से धनबाद की आम जनता को सहायता पहुंचाई।

guru govind singh 22Scope News

ये भी पढ़ें-बाघमारा में इत्तू सी बात पर होने लगी मारपीट, और आगे……

इन्हीं सब कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को देखते हुए धनबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा अशोक सिंह धनबाद के संसद के रूप में आला कमान से दिल्ली को टिकट देने की बात की है। पत्रकार वार्ता के दौरान अनिल राय, योगेंद्र सिंह जोगी, दिलीप मिश्रा, पप्पू कुमार पासवान, मनोज कुमार हांरी, मोहम्मद मोइन अंसारी, गोपाल धाती, विक्की कुमार, अरविंद सैनी एवं गंगा वाल्मीकि उपस्थित रहे।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...