चासनाला खान दुर्घटना की बरसी, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

झरिया : चासनाला खान दुर्घटना की सोमवार को 46वीं बरसी मनाई गयी. यह खान दुर्घटना एशिया के सबसे बड़े खदान हादसे के रूप में इतिहास के पन्नों पर काले अध्याय के रूप में दर्ज है. चासनाला खान दुर्घटना साल 1975 में 27 दिसंबर के दिन चासनाला कोलियरी के डीप माइंस में काम पर गए 375 खनिकों और मजदूरों की हादसे में जान चली गयी थी. खदान के अंदर पानी भर गया और सभी 375 मज़दूरों की जल समाधी हो गयी. इस खान दुर्घटना में कई मां की गोद सूनी हो गई तो कई सुहागिनों की मांग के सिंदूर उजड़ गये. इस घटना से धनबाद ही नही पूरा देश दहल उठा था. आज इस खान दुर्घटना की 46वीं बरसी है.

घटना के 46 साल बाद परिजन सुबह से ही समाधि स्थल पहुंचकर अपने खोए हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखे. इस शहादत दिवस के मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया की भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, बलियापुर के विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो और सेल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. इस खान दुर्घटना पर आधारित एक फिल्म भी बनी थी जिसका नाम था काला पत्थर और इस फिल्म के 45 वर्ष बीत जाने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस घटना का ज़िक्र पहले ही कर चुके हैं.

रिपोर्ट : अनिल

जामताड़ा में नाव दुर्घटना : सिस्टम जागता तो नहीं होता इतना बड़ा हादसा

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...