गया : गया शहर के नूतन नगर स्तिथ भूमिहार समाज के द्वारा मंत्री अशोक चौधरी के विवादित बयान के खिलाफ बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के द्वारा विरोध किया गया। लोगों ने कहा किअगर बेलागंज विधानसभा में भूमिहार समाज से जनता दल यूनाइटेड और अशोक चौधरी वोट की अपेक्षा ना करें। उनके द्वारा जो समाज का अपमान किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए भूमिहार समाज जदयू और अशोक चौधरी का बेलागंज विधानसभा में बहिष्कार करेगा। इस अवसर पर आचार्य सत्येंद्र शर्मा, समाजसेवी कुमार ओमकार शक्ति, सौरभ सिंह, पुष्कर शर्मा, आर्यन शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, दीपक भारद्वाज, वीर सिंह, धीरज शर्मा, ऋषभ शर्मा, ललन शर्मा और बबलू शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : ‘Poster से वार, लिखा- रावण रूपी अहंकारी अशोक चौधरी का घमंड तोड़ेगा बिहार का भूमिहार समाज’
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















